पंजाब  के इन जिलों में सुबह से ही छाए हुए हैं बादल..

लुधियाना में कई जिलों में सुबह बूंदाबांदी हुई। साथ ही अन्‍य जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के साथ लगते होशियारपुर में कई जगहों रोपड़ बलाचौर बल्लोवाल सोखड़ी और चंडीगढ़ में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। विभाग के अनुसार 27 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

 भीषण गर्मी झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। पंजाब के कई जिलों में सुबह चार से छह बजे के बीच बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हुई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के साथ लगते होशियारपुर में कई जगहों, रोपड़, बलाचौर, बल्लोवाल सोखड़ी और चंडीगढ़ में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है।

कई जिलों में सुबह से ही छाए हुए हैं बादल

जबकि लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर सहित अन्य जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत है। इन जिलों में 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल रही। मौसम विभाग ने आज गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज चली हवाएं

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, कई जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना है।

जबकि 26 जून को पंजाब में कई जगहों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। विभाग के अनुसार 27 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Back to top button