दिल्ली के आसपास हरियाणा की इन खूबसूरत जगहों पर जरुर घुमे…

दिल्ली के आसपास की जगहों में सुल्तानपुर नेशनल पार्क पार्क भी आकर्षण का केंद्र है। यह नेशनल पार्क गुरुग्राम के करीब है। अगर आप बर्ड वॉचर हैं तो बर्ड वॉचिंग के लिए सुल्तानपुर नेशनल पार्क परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

 देश की राजधानी दिल्ली में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल है। महाभारत काल में दिल्ली को इंद्र नगरी या इन्द्रप्रस्थ कहा जाता था। दिल्ली से सटे हरियाणा में कई ऐसी जगह हैं, जो महाभारत कालीन हैं। उनमें एक जो प्रमुख है। उसका नाम कुरुक्षेत्र है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था। इसके अलावा, हरियाणा में कई महाभारत कालीन स्मृति आज भी स्थित है। अगर आप भी कम बजट में दिल्ली के आसपास घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हरियाणा की इन खूबसूरत जगहों की जरूर सैर करें। आइए जानते हैं-

कर्ण झील

इतिहासकारों की मानें तो कर्ण झील का नाम कुंती पुत्र के नाम पर रखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि कुंती पुत्र इसी झील में स्नान ध्यान किया रहते थे। इसी जगह पर सूर्य पुत्र कर्ण ने अपना सुरक्षा कवच इंद्र को दान कर दिया था। वर्तमान समय में कर्ण झील करनाल में स्थित है। इसके आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं। समर सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक वॉटर गेम्स का आनंद उठाने करनाल आते हैं।

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

दिल्ली के आसपास की जगहों में सुल्तानपुर नेशनल पार्क पार्क भी आकर्षण का केंद्र है। यह नेशनल पार्क गुरुग्राम के करीब है। अगर आप बर्ड वॉचर हैं, तो बर्ड वॉचिंग के लिए सुल्तानपुर नेशनल पार्क परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए सुल्तानपुर नेशनल पार्क आते हैं। आप दोस्तों और परिवारजनों के साथ वेकेशन मनाने के लिए सुल्तानपुर नेशनल पार्क जा सकते हैं।

शिवकुंड

अगर आप देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोहना जा सकते हैं। सोहना में शिव कुण्ड स्थित है। इतिहासकारों की मानें तो यह मंदिर 5 हजार साल पुराना है। इस कुंड से गर्म पानी निकलता है। इसके बारे में मान्यता है कि कुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसके लिए आप शिवकुंड भी जा सकते हैं।

गुजरी महल

हिसार में गुजरी महल पर्यटकों के लिए प्रमुख केंद्र है। इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने अपनी महबूबा गुजरी के लिए कराया था। यह महल आज भी प्रेम का प्रतीक बन हिसार में स्थित है। आप प्रेम महल के नाम से गुजरी महल को एक बार देखने जरूर जाएं।

Back to top button