गर्मियों में परफेक्ट लंच है मैंगों पराठा, इस सिंपल रेसिपी से आप भी बनाकर खाएं

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

आटा- 2 कप
मैंगो पल्प- आधा कप
चिडवा- 1 कप
घी- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार

विधि :

आम का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेना है।
इसके बाद इसमें मैंगो पल्प, नमक और घी मिलाकर आटा गूंद लेना है।
फिर गूंदे हुए इस आटे को चार हिस्सों में बांट लीजिए और सूखे आटे क मदद लेते हुए इनकी रोटी तैयार कर लीजिए।
अब इसके साइज में चिड़वा लगाएं और इसे लंबे साइज में मोड़ लें।
इसके लिए आपको इन्हें साइड से मोड़ना है और फिर दोबारा बेल लेना है।
अब गैस की फ्लेम मीडियम होने पर इस पराठे को दोनों साइड से घी लगाकर सेंक लेना है।
बस तैयार है आपका मैंगो पराठा। आप चाहें, तो इसे गर्मागर्म खाएं या फिर ठंडे-ठंडे आम रस के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

Back to top button