बहन की शादी में भाइयों का जलवा, ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ पर किया गजब डांस

बहन की शादी हो और भाई-बहन उत्साहित न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! आजकल लोग अपने भाई या बहन की शादी में इतने ज्यादा खुस और उत्साह से भरे होते हैं कि वो हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. सबसे ज्यादा खास तो डांस करना होता है. हर कोई शादी-ब्याह में जी भर के नाच लेना चाहता है. ऐसा ही दो भाइयों (Brothers Dance in Sister’s Wedding) ने भी किया, उन्होंने अपनी बहन की शादी में खूब डांस किया, पर उनका डांस इतना प्रोफेशनल और गजब का था उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसे करोड़ों लोगों ने देख लिया.
इंस्टाग्राम यूजर्स वैभव खार और विवेक खार भाई हैं और हाल ही में उनकी बहन की शादी थी. इस मौके पर दोनों ने मेहमानों के सामने डांस परफॉर्मेंस दी. पीछे स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन भी बैठे हुए थे. दोनों भाइयों ने विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के गाने, ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ पर डांस किया. उनके डांस को देखकर आप बोल ही नहीं सकते कि वो सिर्फ शादी में डांस कर रहे हैं, बल्कि वो इतना बढ़िया, सधा हुआ और शानदार कोरियोग्राफी के साथ डांस कर रहे हैं कि लोग उनके मुरीद हो गए.
भाइयों का डांस वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों भाई सभी के सामने तौबा-तौबा गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने सूट पहना है, चश्मा लगाया और उनके स्टेप इतने ज्यादा सिंक में हैं कि उसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा. आपको यही लगेगा कि वो कई दिनों से डांस की प्रैक्टिस कर रहे थे. उनके डांस को पर्फेक्ट ही कहा जाएगा.





