पंजाब में नशा करने को लेकर हैरान करते आंकड़े आए सामने…

चंडीगढ़ः पंजाब के लुधियाना जिले के लोग सबसे ज्यादा नशा करते हैं। यह हम नहीं, पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों और ओट क्लीनिक में रजिस्टर्ड पेंशैंट्स की संख्या बता रही है। पंजाब के लुधियाना जिले के ओट क्लीनिक और नशामुक्ति केंद्रों में सर्वाधिक पेशैंट्स ने रजिस्टर करवाया है।
दूसरे नंबर पर मोगा जिले के लोग है। पटियाला जिला तीसरे नंबर पर है। संगरूर का नंबर चौथा, तरनतारन का स्थान 5वां है। उसके बाद मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फिरोजपुर, बरनाला, गुरदासपुर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर, मानसा, फरीदकोट, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पठानकोट जिलों का स्थान आता है। आंकड़ों की मानें तो पंजाब के विभिन्न जिलों के ओट्स क्लीनिकों में कुल 2, 77, 384, पेशैंट्स जबकि निजी नशामुक्ति केंद्रों पर 6, 72, 123 पेशैंट्स और कुल 9,49, 507 पेशैंट्स रजिस्टर है। आंकड़ों के मुताबिक नशामुक्ति के लिए हर 18, 000 नए मरीज रजिस्टर करवा रहे हैं।





