पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ना हुई शुरू, कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

नए साल की शुरुआत और क्रिसमस के साथ ही पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। रविवार को पंजाब और हरियाणा में ठिठुरा देने वाली सर्दी पड़ी। पंजाब का बठिंडा सबसे ज्‍यादा ठंडा रहा। बठिंडा का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्‍य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।

घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल 

यहां घने कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाने के बाद सामने सब कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस सर्द मौसम में क्रिसमस का जमकर आनंद लिया।

राजधानी चंडीगढ़ में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज

अमृतसर में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6, 4.6 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री और अंबाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2, 5.8, 5.3 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। जिसे सीवियर कोल्‍ड भी कहा जाता है। मौसम विभाग ने यहां घना कोहरा

Back to top button