अगले दो दिनों में बिहार में बढ़ सकती है ठंड…

बिहार में सर्दी का प्रकोप अभी जाने वाला नहीं है। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं रविवार को पटना सहित राज्यभर में न्यूनतम तापमान में भारी कमी आने से ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है। पटना का परा साढ़े चार डिग्री लुढ़का। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक खगड़िया और फारबिसगंज को छोड़कर प्रदेशभर में पछुआ हवा का प्रसार बढ़ा, जिससे ठंड और कनकनी महसूस की गई।

पटना में सुबह में घना कुहासा छाया रहा। राज्यभर में सबसे ठंडा गया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खगड़िया में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की कमी आई। पटना में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में साढ़े चार डिग्री की कमी आई है। पांच दिनों बाद पटना का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आया है। धूप से पटना समेत सूबे के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। पांच दिनों तक प्रदेश में शुष्क और ठंडी हवा चलेगी लेकिन दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।


पौने ग्यारह बजे उतरा पहला विमान, आठ विलंब से आए

कोहरे में बढ़ोतरी से रविवार को पटना का मौसम बदल गया। इसका असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे तक पटना एयरपोर्ट के रनवे पर मात्र 50 मीटर की दृश्यता थी। धीरे-धीरे दृश्यता में सुधार हुआ और पटना में पहली फ्लाइट पौने ग्यारह बजे उतर सकी। आठ विमान देर से आए। स्पाइस जेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट एसजी 8721 सुबह 0850 बजे की जगह लगभग दो घंटे की देरी से 1045 बजे आई। इसके अलावा 6ई 6719 हैदराबाद-पटना फ्लाइट 1015 बजे की जगह 1054 बजे उतरी। एसजी 757 पुणे पटना फ्लाइट दोपहर 220 की जगह 236 बजे उतरी। एआई 407 दिल्ली-पटना फ्लाइट शाम 340 शाम की जगह 543 बजे आई। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 214 दिल्ली-पटना फ्लाइट शाम 545 बजे की जगह 610 बजे उतरी। एसजी 768 बेंगलुरु-पटना फ्लाइट शाम छह बजे की जगह रात 724 बजे पंहुची। जी8131 दिल्ली-पटना फ्लाइट रात 815 बजे की जगह रात 920 बजे उतर सकी। इंडिगो 6ई 6735 मुंबई-पटना फ्लाइट शाम 825 बजे की जगह रात 859 बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरी।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 24.5 9.6

गया 25.6 5.7

नवादा 24.1 8.8

औरंगाबाद 24.5 7.7

बांका 24.5 7.5

मुजफ्फरपुर 22.8 10.8

भागलपुर 24.5 11.8

जमुई 23.1 9.7

कटिहार 23 10.9

पूर्णिया 25 11

अरिरया 24.3 10.0

फारबिसगंज 25.4 14.2

सुपौल 25.6 11.2

23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आई कमी

खगड़िया में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री, पटना में साढ़े चार डिग्री, समस्तीपुर में 5.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 3.8 डिग्री, वाल्मिकीनगर में तीन डिग्री, रोहतास में 4.4 डिग्री, औरंगाबाद में 6.2 डिग्री, गया में सात डिग्री, नवादा में 5.5 डिग्री, शेखपुरा में 4.9 डिग्री, समस्तीपुर में 5.1 डिग्री, भागलपुर में तीन डिग्री की गिरावट आई है।

Back to top button