नए साल में ये दो राशि वालों की होगी खूब तरक्की, और इन तीन राशि वाले हो जाएंगे बर्बाद

नई दिल्ली : नया साल खत्म होने में कुछ दिनों का ही समय बचा है और हर किसी के मन में अपने भविष्य के लिए उत्सुकता है।
नया साल खुशियों से भरा होगा या फिर परेशानियों का सामना करना होगा। घर-परिवार और करियर के लिए नया साल क्या कुछ लेकर आएगा? नौकरी में तरक्की, प्रमोशन, सैलरी और मान-सम्मान की स्थिति कैसी रहेगी।

नए साल में ये दो राशि वालों की होगी खूब तरक्की, और इन तीन राशि वाले हो जाएंगे बर्बादरोजगार मिलेगा या नहीं? बिजनेस में मुनाफा मिलेगा या नहीं? आइए जानते हैं हर राशियों के करियर के लिए साल 2018 कैसा रहने वाला है

मेष राशिफल 2018 के अनुसार करियर-कार्यस्थल पर आपके लिए वर्ष 2018 कुछ खास नहीं रहने वाला है। काम का दबाव होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। वहीं मई से आपके सितारे बदल जाएंगे यानी मई से नवंबर तक की अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। तनख़्वाह में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति की पूरी संभावना है। साथ ही यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी यह ख़्वाहिश भी पूरी होगी। नौकरी पाने के कई बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे।मेष के 2018 फलादेश के मुताबिक, आपका सकारात्मक रवैया आपको एक ऊंचाई पर ले जाएगा।

काम की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन इसी बीच आपको आराम भी करना होगा, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। करियर के मामले में आप इस साल प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे।कार्यस्थल पर सीनियर आपके काम की तारीफ भी करेंगे। ऑफिस में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपकी तारीफ होगी, लेकिन आपके कई सहकर्मी आपकी सफलता के कारण आपसे द्वेष भी करेंगे। मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर होने वाली कूटनीति के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की ज़रूरत होगी।

मेष राशिफल 2018 के अनुसार करियर-छोटी-छोटी बात पर गुस्सा ना करें। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है जो उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। अब आप पर यह निर्भर करता है कि आप अपनी ऊर्जा को कहाँ खर्च करते हैं।यदि आप एक कारोबारी हैं तो इस साल आपको अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त होंगे, हालाँकि कही भी निवेश करने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। नहीं तो नुक़सान हो सकता है।

काम पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन अंत में आप पाएँगे कि आपको अप्रत्याशित फायदा हुआ है। नौकरीपेशा और कारोबारी दोनों के लिए अवधि शानदार रहेगी।साल के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, हालाँकि आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहना होगा।

वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार करियर-भविष्यफल 2018 के अनुसार कार्यस्थल पर यह साल आपके लिए अच्छा है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि आप भी जानते हैं कि सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता है। कार्यस्थल पर आपको सीनियर और बॉस का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही काम के लिए आपकी तारीफ़ होगी। जनवरी से मार्च की अवधि में आपकी अच्छे पद पर पदोन्नति होगी और सैलरी में भी वृद्धि होगी।आप अपने कौशल और रचनात्मकता से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ सकते हैं। बस आपको ज़रूरत है तो ख़ुद को समझने की। वहीं दूसरी ओर इसी अवधि में विवादों से आपका नाम जुड़ सकता है और आप ऑफ़िस में होने वाली पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको कार्यस्थल पर इस दौरान बेहद ही सावधान रहना होगा और सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। आपके ग्रहों का कहना है कि आप विवादों से जितना दूर रहें उतना ही बेहतर होगा। आगे जारी।।।

वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार करियर-सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ उलझने से परहेज करें, नहीं तो अनावश्यक रूप से यह गुस्सा आपको नए पचड़े में डाल सकता है। यहाँ तक कि आपकी नौकरी भी जा सकती है। इसके अलावा आपको सितंबर महीने में भी अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि इस अवधि में सीनियर्स की नज़र आपके ऊपर कुछ ज़्यादा ही रहने वाली है। अगर आप नई नौकरी के लिए कोशिश करते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।वहीं यदि आप बिजनेस करते हैं तो लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी।

इस दौरान आपको मनमाफ़िक परिणाम नहीं मिलेंगे। हालाँकि आपको धीरे-धीरे मुनाफ़ा होगा। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा, क्योंकि समय इसकी गवाही नहीं दे रहा है। जुआ और लॉटरी से दूर रहें, क्योंकि आर्थिक नुक़सान होने की ज़्यादा संभावना है। अगर आप कला, प्रिटिंग, मीडिया और पर्यटन से जुड़े हैं तो सुखःद परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार करियर-भविष्यकथन 2018 के अनुसार इस साल कार्यस्थल पर आपको सुखःद परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग मिथुन राशि के जातकों को जानते हैं वे यही कहेंगे कि यह शख़्स बहुत ही ऊर्ज़ावान और मेहनती है। सीनियर्स आपके काम की तारीफ़ करेंगे और सहकर्मी आपके मनोबल को बढ़ाएँगे। आप सकारात्मक ऊर्ज़ा से लबरेज़ रहेंगे। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सितारों का कहना है कि इस साल बॉस आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सफलता आपके क़दमों को चूमेगी और पैसे भी ख़ूब कमाएँगे। इस दौरान आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं या फिर तबादले के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार करियर- साल 2018 में करियर के मामले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और सैलरी में वृद्धि होगी। बुध ग्रह आपकी राशि का स्वामी है जो बुद्धि और ज्ञान का कारक है। बुध के प्रभाव से आप अपने विवेक और उचित फ़ैसले से लाभ कमाएँगे

आपके कार्य कौशल में विकास साफ़-साफ़ नज़र आएगा और आप अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएँगे। यदि आप ऑफ़िस में वास्तु उपाय करते हैं तो आप नौकरी और बिज़नेस में ख़ुद ही बड़े बदलाव को महसूस करेंगे, हालाँकि बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह ज़रूर लें और सोच-समझकर ही पैसे लगाएँ।बिज़नेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ भी जाएगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। विदेशी कारोबार से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल 2018 के अनुसार करियर-वैदिक ज्योतिष फल 2018 के अनुसार इस साल दफ़्तर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आपके काम करने के तरीक़े से सीनियर्स और बॉस प्रभावित होंगे। इसके अलावा प्रमोशन की भी प्रबल संभावना नज़र आ रही है और मोटी सैलरी भी मिलेगी। कार्य-स्थल पर पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, हालाँकि ऑफ़िस में होने वाली कानाफूसी से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के कारण आपकी छवि ख़राब हो सकती है। इस अवधि में अति-आत्मविश्वास से बचें और अपनी योग्यता पर यक़ीन रखें।इस साल बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपका काम ख़राब नहीं होगा। इसलिए निराश नहीं होना है। इसके अलावा आपको किसी प्रकार की पार्टनरशिप के लिए राजी होने से बचना है। आर्थिक मामले में दस्तावेज़ के साथ ही कोई समझौता करें, क्योंकि इस दौरान आपका बिज़नेस पार्टनर आपको धोख़ा दे सकता है। किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी ना करें।

कर्क राशिफल 2018 के अनुसार करियर-व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े-बुज़ुर्गों की सलाह कारोबार के विस्तार में आपके लिए वरदान साबित होगी। यदि आपका बिज़नेस दवा, खनिज और तकनीक से जुड़ा है तो आप शानदार मुनाफ़े की उम्मीद कर सकते हैं। काम के लिए आपको कई यात्राएँ भी करनी होंगी जो कि आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। विदेशी कारोबार से भी आपको बढ़िया लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल 2018 के अनुसार करियर-इस साल अपने काम से आप बॉस और सीनियर्स को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। दफ़्तर में उच्च पद मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का भी योग बन रहा है। कार्य-स्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने ओहदे का ख़्याल रखना होगा। साथ ही ऑफ़िस के गपशप से भी आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। साल के पहले दो महीने में आपको बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्य-स्थल पर महिलाकर्मियोंं से अपने संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें।भविष्यकथन 2018 के मुताबिक इस साल काम के सिलसिले में यात्रा के कारण व्यस्तता रह सकती है। आपको थकान भी हो सकती है। थकान के कारण आप काम में अपना शत-प्रतिशत नहीं दे पाएँगे, इसलिए आपको आराम करना चाहिए। इसके अलावा रिलेक्स होने के लिए दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। व्यवसाय में आप अच्छा करेंगे और आपको अच्छे मुनाफ़े भी प्राप्त होंगे। बड़ा निवेश करने के लिए भी समय शुभ है। अगर आप किसी पार्टनर के साथ व्यवसाय कर रहे हैं तो यह पार्टनरशिप आपके लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं होगी।

सिंह राशिफल 2018 के अनुसार करियर-यदि आपका कारोबार प्रिंटिंग प्रेस और आयात-निर्यात से जुड़ा है तो आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अचानक से आया कोई प्रस्ताव आपको बेहद ही ख़ूबसूरत परिणाम देगा। बिज़नेस के सिलसिले में की गई छोटी यात्राओं से आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी, संचार, कपड़ा, रेस्टोरेंट, बेकरी, इलेक्ट्रिक और खान-पान से जुड़े सिंह राशि के जातकोंं को अपार मुनाफ़ा होगा। कुल मिलाकर यह साल करियर के मामले में आपके लिए बेहतर ही रहने वाला है।

कन्या राशिफल 2018 के अनुसार करियर-वैदिक फलादेश के अनुसार साल 2018 में कन्या राशि के जातकों के करियर की बात करें तो काम से कभी-कभार आपका ध्यान भटकेगा, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से आप पटरी पर आ जाएँगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। कार्य-स्थल पर आपका कौशल और हुनर देखने को मिलेगा, हालाँकि आपको अपने रास्ते से सभी प्रकार के रोड़े को हटाना होगा।यदि नौकरी बदलने का मन है तो बदल सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है। वहीं कन्या राशि के जातक कई बार मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य बनाए रखें और अपने मार्ग से ना भटकें। जल्द ही समय आपके अनुकूल हो जाएगा। कुछ समय बाद आप पाएँगे कि आपके रास्ते की सभी बाधाएँ ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो गईं।

कन्या राशिफल 2018 के अनुसार करियर- कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है जो बुद्धि और व्यापार का कारक होता है। बुध के प्रभाव से नए व्यापार और काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अप्रत्याशित लाभ होगा। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अच्छी सैलरी के साथ पदोन्नति होने की अपार संभावना है। अगर कार्यक्षेत्र प्रिटिंग, कपड़ा, इस्पात या स्टील से संबंधित है तो आपको शानदार लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर करियर के लिहाज से यह साल ठीक-ठाक ही रहने वाला है।

तुला राशिफल 2018 के अनुसार करियर-भविष्यकथन 2018 के अनुसार इस साल तुला राशि के जातकों का करियर एक नई ऊँचाई को छुएगा। ऐसे समय का लाभ उठाएँ और मौक़े को हाथ से ना जाने दें। पदोन्नती के रूप में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। सीनियर की तारीफ़ मिलेगी और वे काम में आपकी मदद भी करेंगे। बेहद ही कम समय में हुई आपकी प्रगति से आपके सहकर्मी आश्चर्यचकित हो सकते हैं। आपकी सफलता से आपके साथ काम करने वाले लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं, लेकिन आपका ध्यान सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके काम पर होना चाहिए। अपनी वाणी पर ध्यान रखें, क्योंकि विवाद होने की भारी संभावना है। इस विवाद की वजह से कार्य-स्थल का माहौल भी ख़राब हो सकता है।

अगर आप व्यवसाय करते हैं तो साल 2018 की भविष्यवाणी के मुताबिक़ यह साल आपको प्रत्याशित मुनाफ़ा देने वाला साबित होगा। आपके करियर में कई अहम बदलाव होंगे और पैसों की आवक अच्छी रहेगी। सच्ची लगन की बदौलत आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस साल आय के कई नए स्रोत सामने आएँगे। साथ ही विदेश की यात्रा भी सफल रहेगी। कला, अभिनय, डिज़ाइनिंग, फ़ैशन, आर्किटेक्ट (वास्तुकार), प्रिटिंग, मीडिया और कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबार में बेहतर लाभ प्राप्त होगा।काम के सिलसिले में बहुत सारी यात्राएँ आपको करनी पड़ सकती है, हालाँकि इन यात्राओं से आपको फ़ायदा ही होगा। इस साल आपको बड़े निवेश या ज़मीन-ज़ायदाद के सौदे के दौरान सावधान रहने की ज़रूरत है। कारोबार के विस्तार के लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है। तो आप तैयार है ना स्वागत करने के लिए ?

वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार करियर-वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार दफ़्तर में आपको कुछ चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है, इसलिए पहले से ही तैयार रहें। वैसे तो परिस्थितियाँ आपके अनकूल नहीं रहने वाली है, लेकिन आप चाहें तो अपनी काबिलियत से उसे अपने अनुरूप बना सकते हैं। इस साल सफल होने और पैसे कमाने के लिए आपको जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। कार्य-स्थल पर मेहनत का फल मिलेगा, हालाँकि आपके कुछ साथी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। अतः आपके लिए ज़रूरी है कि आप ऑफ़िस के कानाफूसी पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। साथ ही अपने आसपास के लोगों पर भी नज़र रखें। आ

वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार करियर- इस अवधि में वृश्चिक राशि के जातक अपने सहकर्मियों पर हावी हो सकते हैं। व्यापार के प्रमोशन के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग बन रहा है। कुछ दिक्क़तों को एक किनारे रख दें तो यह साल आपके लिए ठीक ही रहने वाला है। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए उपयुक्त नहीं है। अतः निवेश करने का प्लान कुछ समय के लिए त्याग दें। यदि आपका कारोबार इस्पात, स्टील, ब्यूटी, स्पा, कपड़ों और आयात-निर्यात का है तो इस साल आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा। कम शब्दों में ज़्यादा कहें तो इस साल आपकी सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है।

धनु राशिफल 2018 के अनुसार करियर-फलादेश 2018 कहता है कि यह वर्ष कार्यस्थल पर आपके लिए ख़ूबसूरत क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो कार्य-स्थल पर आपको कई सुनहरे मौक़े मिलने वाले हैं जिनका आपको फ़ायदा उठाना चाहिए। इस दौरान आपकी ज़िन्दगी में कई सारे सकारात्मक बदलाव होंगे। वहीं शनि के गोचर के कारण आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। लगातार मेहनत करने से आप कम समय में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

राशिफल 2018 के अनुसार नए कारोबार में निवेश करना फ़ायदे का सौदा होगा। कारोबार में पिता का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। नए घर या वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है। स्टॉक मार्केट में पैसे लगाना आपके लिए हितकर होगा और आपको इससे मुनाफ़ा होगा, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और पैसों से संबंधित कागज़ात को संभालकर रखें। किसी के ऊपर आँख बंद करके विश्वास ना करें, वरना आप धोख़ाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।यदि आपका व्यापार प्रिटिंग, आर्ट, क्राफ्ट, आयात-निर्यात या कपड़े का है तो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। इन व्यापार से ख़ूब पैसे कमाएँगे। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है, लेकिन आर्थिक मामले की प्लानिंग में ऐहतियात बरतना आपके लिए अच्छा होगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अच्छी सैलरी और पदोन्नति की पूरी संभावना है। साथ ही कार्य-स्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

मकर राशिफल 2018 के अनुसार करियर-फलादेश 2018 कहता है कि, मकर राशि के जातकों के लिए यह साल कार्य-स्थल पर बढ़िया साबित होने वाला है, हालाँकि आपको अपने स्तर पर बेहतर और सही दिशा में प्रयास करना होगा। तभी आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। अगर आपका कार्य विदेशी स्रोत से जुड़ा है तो आपको अपार मुनाफ़ा होने वाला है। वित्तीय मामलों में सतर्कता ज़रूरी है। वित्तीय मामलों से संबंधित कागज़ातों पर आँख बंद करके हस्ताक्षर ना करें और उन्हें संभालकर रखें, क्योंकि इस समय कोई करीबी ही आपको धोखा दे सकता है। अगर पार्टनरशिप में आपका कारोबार ख़राब होता है तो इसके पीछे ज़िम्मेदार आपका लोगों पर आँख बंद करके विश्वास करना होगा।

किसी बड़े निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस साल आपको नौकरी में लापरवाही से बचना होगा और अपनी क्षमता और योग्यता का सही प्रदर्शन करना होगा। कार्य-स्थल पर होने वाले विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, क्योंकि आपके पीठ पीछे आपके विरुद्ध साजिश रची जा सकती है। ऑफ़िस में तर्क-वितर्क करने से बचें। अन्यथा आपकी नौकरी भी जा सकती है। लोगों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें, ख़ासकर मार्च से लेकर मई तक। इस दौरान आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो कि आपके करियर को एक नई ऊँचाई पर ले जा सकता है।बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह बिज़नेस में आपकी सफलता का झंडा गाड़ सकता है। अगर आपका कारोबार लोहा, स्टील, कपड़ा या आयात-निर्यात से जुड़ा है तो आपको अप्रत्याशित मुनाफ़ा होने वाला है। करियर के सिलसिले में की गई यात्राएँ सफल होंगी।

कुम्भ राशिफल 2018 के अनुसार करियर-भविष्यकथन 2018 के अनुसार अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह साल आपके लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। इस अवधि में आप ख़ूब मेहनत करेंगे और सीनियर्स आपके काम की तारीफ़ करेंगे। सैलरी में अच्छी वृद्धि के साथ पदोन्नति होगी। इस साल आप सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। कार्य-स्थल पर कोई अच्छा पद मिलेगा, हालाँकि ऑफ़िस में होने वाले विवादों से आपको दूर रहना होगा। सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें, क्योंकि छोटे-मोटे विवाद होने की संभावना है।जनवरी से मार्च और दिसंबर के आख़िरी में सावधान रहें, क्योंकि इस समय आप आक्रामक हो सकते हैं। अगर आपका ख़ुद का कारोबार है तो इस साल अप्रत्याशित मुनाफ़ा प्राप्त होने वाला है। इस अवधि में आप कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं, हालाँकि इसके लिए आपको अच्छे-ख़ासे पैसों की भी ज़रूरत होगी।

आर्थिक मामलों में अनुभवी और करीबी लोगों से सलाह लें। जनवरी से मार्च की अवधि में पार्टनरशिप से बचें। इसके बाद का समय नई शुरुआत के लिए शानदार है। अप्रैल से मई तक का समय तो आपका इंतज़ार कर रहा है। इस दौरान आपकी सभी ख़्वाहिशें पूरी होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। इस अवधि में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। कुल मिलाकर यह साल करियर के मामले में अच्छा साबित होने वाला है।

मीन राशिफल 2018 के अनुसार करियर-भविष्यफल 2018 के मुताबिक मीन राशि के जातक इस साल आप अपनी मेहनत के बदौलत ही पैसे कमा पाएँगे। कुछ बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आपको अपना नज़रिया बदलना होगा और सतर्क भी रहना होगा। अप्रैल से सितंबर तक की अवधि में मीन राशि के जातकों को कार्य-स्थल पर विशेष ध्यान देना होगा। काम की अधिकता और व्यस्तता के कारण आपको थकावट महसूस हो सकती है, हालाँकि अक्टूबर के बाद समय बदलेगा और आपको सुकून मिलेगा। पेशेवर ज़िन्दगी में कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे, इसलिए उनका फ़ायदा उठाने के लिए पहले से ही तैयार रहें।

दिसंबर महीने में आपको सोच-समझकर चलना होगा, अन्यथा भारी नुक़सान झेलना पड़ सकता है। सीनियर्स से वाद-विवाद ना करें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जन्म-कुण्डली में छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं और ये यात्राएँ मई महीने में काम के सिलसिले मे होंगी। मल्टी-नेशनल कंपनी में काम कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है। उनकी सैलरी बढ़ेगी और पदोन्नति होगी। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आएँगे जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। व्यापार में साझेदारी के लिए समय शुभ नहीं है, इसलिए क़दम आगे ना बढ़ाएँ। वहीं अगर आप पहले से ही पार्टनरशिप में है तो अच्छे परिणाम की आशा छोड़ दें।आर्थिक मामले में अनजान व्यक्तियों पर आँख बंद करके विश्वास ना करें।

अक्टूबर से नवंबर तक की अवधि में अप्रत्याशित मुनाफ़ा होगा। इस दौरान व्यापार को आगे ले जाने के कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आय के नए स्रोत सामने आएँगे। आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।(यह राशिफल ज्योतिषीय गणना के आधार पर दिया गया है, संभावनाओं को ही आने वाला कल ना मान लें)।

Back to top button