नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनार्इ
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला का यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसका आरोप क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पर लगा है। 
दरअसल, पीड़ित महिला ने मामले को लेकर सिडकुल थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उसे सिडकुल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। एसओ सिडकुल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी गई है।





