बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 215 मामले आए सामने, 1 मौत की गई दर्ज

भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है और मामलों में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक महीने से कोरोना के मामले में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। इसी को देखते हुए देश में आज कोरोना के करीब 200 नए केस सामने आए है। जबकि इससे केवल एक ही मौत हुई है।

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 215 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से केवल 1 मौत दर्ज की गई है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में कोरोना के 291 नए मामले दर्ज किए गए थे, और इससे 2 की मौत हुई थी। 28 नवंबर के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों की दैनिक संख्या भी कम हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुतबाकि, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 215 नए केस सामने आए हैं। जबकि 1 की मौत हुई है। अप्रैल 2020 के बाद आज कोरोना के सबसे कम केस दर्ज किए गए। इसी के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 72 हजार 68 हो गया है। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 हजार 982 हो गए है। जबिक मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 615 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 141 की कमी दर्ज की गई है।

सक्रिय मामलों में गिरावट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी हो गया है। वहीं सक्रिय मामल 0.01 फीसदी ही रहा गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार,राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की 219.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Back to top button