गोद में था बच्चा, हाथ में थी बियर, दोनों को छोड़े बिना शख्स ने पकड़ा कैच

खेल के मैदान में कई बार दर्शक ऐसे अनोखे काम कर जाते हैं जिससे उनकी चर्चा खिलाड़ियों से ज्यादा हो जाती है. ऐसा बहुत कम होता है. पर क्या कभी ऐसा हुआ है कि कोई दर्शक खिलाड़ियों से ज्यादा काबिलियत दिखा गया हो और इसलिए चर्चित हो रहा हो. क्रिकेट या बेसबॉल में अक्सर बॉल दर्शक दीर्घा में जाती रहती है, कुछ दर्शक कैच पकड़ कर लोगों का ध्यान खींचते हैं. पर एक वायरल वीडियो में एक शख्स ने बहुत ही अनूठे अंदाज में कैच पकड़ कर दिखाया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स बेसबॉल मैच की दर्शक दीर्घा में बैठा है.. लेकिन वीडियो बहुत ही रोचक बन गया है. एक शख्स दर्शकों के बीच बच्चा लिए खड़ा है और उसके एक हाथ में बियर है. लेकिन उससे पहले हम देखते हैं कि गेंद हवा में उड़ती हुई दर्शकों की ओर आती है.

गेंद सीधे उसी शख्स के हाथ में पहुंचती है जिसकी हम बात कर रहें हैं. उस क्षण में बच्चा शख्स की गोद में था और उसके उसी हाथ में बियर का कप भी था. बच्चा को रेलिंग के सहारे खड़ा किया हुआ था. जैसे ही गेंद शख्स के हाथ की ओर आती है वह अपने बाएं हाथ से कैच पकड़ता है. और दाएं हाथ से बियर नहीं गिरती है. जबकि वह बच्चे को भी रेलिंग पर खड़ा रखने में सफल रहता है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को howscienceandstuffworks अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 2 करोड़ 33 लाख लोगों ने देखा है. कमेंट सेक्शन ने लोगों ने तारीफ बहुत की है. एक यूजर ने शख्स को GOAT ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया है. वहीं एक यूजर ने कहा कि बियर तो छलक ही गई थी. बूंदें गिरती साफ दिखाई दे रही हैं.

इसके अलावा कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, “बच्चे की मम्मी ने डैडी को जरूर डांट लगाई होगी.” वहीं एक ने कहा, “उम्मीद है मम्मी ने डैडी को बाद में मार नहीं  दिया होगा.” एक यूजर ने याद दिलाया कि बच्चे ने भी दूध की बॉटल गिरने नहीं दी.

Back to top button