फरवरी के पहले सप्ताह में ही उत्तराखंड में बढ़ने लगा तापमान…

उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह में ही तापमान बढ़ने लगा है। दक्षिण भारत से गर्म हवाएं आने और चटख धूप खिलने से ऐसा हो रहा है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री रहा। मसूरी में भी तापमान 18.5 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है।

उधर, रूड़की का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। छह फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

हरिद्वार में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ठंड से कांपे लोग
हरिद्वार में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह हल्की सी धूप के बाद अचानक कोहरा बढ़ने लगा। देखते ही देखते भयंकर कोहरा छा गया और मौसम सर्द हो गया। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते जहां हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर दिखे।

Back to top button