B’day Spl: लाइफ की पहली फिल्म में ही राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा

फिल्म जगत के ‘शोमैन’ कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता, राज कपूर को पहली ही फिल्म में जोरदार थप्पड़ पड़ा था। जानिए किसने उन्हें चांटा मारा था। जन्मदिन पर आज हम आपके लिए लाएं हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकही बातें। 
राज कपूर का व्यक्तित्व कुछ अलग ही रहा है। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत भी उनकी तरह ही निराली है। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राज कपूर का फिल्मी करियर एक चांटे के साथ शुरू हुआ था।

राज कपूर के बारे में एक और दिलचस्प बात है ये है कि बचपन में राज कपूर सफेद साड़ी पहने हुई एक महिला को देखकर मोहित हो गए थे। उसके बाद से सफेद साड़ी से उनका मोह इतना गहरा हो गया कि उनकी तमाम फिल्मों की अभिनेत्रियां (नर्गिस, वैजयंतीमाला, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरी, मंदाकिनी) पर्दे पर भी सफेद साड़ी पहने नजर आईं। यहां तक कि घर में उनकी पत्नी कृष्णा हमेशा सफेद साड़ी ही पहना करती थीं।





