डिनर में सर्व करे बेहद स्वादिष्ट सिंधी डिश ‘आलू टुक’

सामग्री :

छोटे आलू- 750 ग्राम, नमक- स्वादानुसार, तेल- फ्राई करने के लिए, धनिया पाउडर- 1/4 टीस्पून, हल्दी पाउडर- 1/4 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1/4 टीस्पून, जीरा पाउडर- 1/4 टीस्पून, काला नमक- 1/4 टीस्पून

विधि :

– आलू को छीलकर धो लें।
– एक बर्तन में पानी डालें, इसमें आलू और दो चम्मच नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
– 10 मिनट बाद इन्हें निकालना है।
– गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
– इसमें आलू को दो मिनट तक तेज आंच पर फ्राई करें।
– इसके बाद गैस की आंच धीमी कर आलू को अच्छी तरह अंदर से पकने तक फ्राई करेंगे।
– फोर्क या चाकू की मदद से आप बीच-बीच में देख सकती हैं कि आलू पके हैं या नहीं।
– इन्हें पकने के बाद प्लेट में निकाल लें।
– आलू को मैशर की मदद से हल्का प्रेस करें। पूरी तरह मैश नहीं करना है।
– एक बार फिर से इन्हें गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
– प्लेट में निकालें। ऊपर से सारे मसाले छिड़कें, मिक्स करें और गरमा-गर्म सर्व करें।
– चाय के साथ तो सर्व करने के लिए ये स्नैक्स बेस्ट है ही लेकिन इसे आप चावल-दाल, रोटी-सब्जी के साथ भी साइड डिश की तरह सर्व कर सकते हैं।

Back to top button