अपने प्यार के दिनों में हर कपल करते हैं ये 6 काम, फिर भी छिपाते हैं सबसे

 जब कोई प्यार में होता है, तो उसे अपने लवर के अलावा कोई नजर नहीं आता है। शायद सही कहते हैं कि प्यार में इंसान पागल हो जाता है। तभी तो उसे किसी की फिक्र नहीं होती है।

अपने प्यार के दिनों में हर कपल करते हैं ये 6 काम, फिर भी छिपाते हैं सबसे प्यार में लोग इतने एक्साइटेड होते हैं कि उन्हें भी पता नहीं होता है कि वो क्या कर रहे होते हैं। हम आपको कुछ ऐसी मजेदार बातें और कामों के बारे में बता रहे हैं जो अपने प्यार के दिनों हर कपल करते हैं। बेशक बाद में उन्हें यह सब फन्नी लगे या वो इससे इनकार करें।

1) प्यार का नाम

जाहिर है आपने अपने प्यार के दिनों अपने पार्टनर को बेबी नाम से पचासों बार पुकारा होगा। इसके अलावा बाबू, शोना भी कॉमन नाम हैं, जो कपल्स यूज करते हैं। तो आप अपने पार्टनर को किस नाम से बुलाते हैं हनी बुन, कूची पू, मफिन या जानू?

2) सोशल मीडिया पर इतराना

अगर आप यह कह रहे हैं कि आपने अपने लवर को कभी फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कभी दिलचस्प मैसेज नहीं किए तो आप झूठ बोल रहे हैं। बेशक रोजाना ना करते हों लेकिन बर्थडे, वेलेंटाइन डे पर तो आपने प्यार भरे मैसेज किए ही होंगे।

3) कुछ भी सेलिब्रेट करते होंगे

प्यार में कपल्स अपना महीना पूरा होने, पहली बार मिलने, किस करने आदि की को भी सेलिब्रेट करते हैं। बेशक आप अपने दोस्तों को ना बताते हों लेकिन आपने ये काम जरूर किए होंगे।

4) बेबी टॉक

ऐसा सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि कई बार लड़के भी बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं। बेशक आपका रिश्ता अभी शुरू हुआ, लेकिन आप निश्चित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बच्चों जैसा व्यवहार करते होंगे।

5) हैंडमेड गिफ्ट

लव लेटर लिखना और उसे किसी तरह से लवर तक पहुंचाना या और एकदूसरे को हाथों से बने कार्ड देना कपल्स की बीच चलता रहता है। हो सकता है आपके बॉक्स, लॉकर या अलमारी में आज भी वो सब चीजें मौजूद हों।

6) प्रपोजल

प्रपोजल एक ऐसी चीज है जो कपल्स करते हैं। जाहिर है इसके बाद ही आपकी गाड़ी आगे बढ़ती है। लेकिन इस हर कपल्स का प्रपोजल करने का तरीका अलग हो सकता है। सच-सच बताना क्या आपने प्रपोज करने के लिए शैंपेन के गिलास या केक में अंगूठी छिपाई थी। या फिर आपने गर्दन झुकाकर सिर्फ शादी का प्रस्ताव रखा था।

Back to top button