आलिया को दुल्हन के जोड़े में देख करण जौहर हुए इमोशनल, लगाया गले..

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के तहत यह शादी पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली है और इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ ही अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालाँकि कई खबरें सामने आ रहीं हैं। वहीं इस कपल के फैंस को रणबीर और आलिया के फोटोज का इंतज़ार करना होगा। हालाँकि इसी बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के सेलेब्स से शादी की बधाई मिल रही है। जी हाँ क्योंकि इन दोनों की शादी से कई लोग खुश है।

वहीं दूसरी तरफ इनकी शादी से इनके फैंस भी बेहद खुश हैं। इस बीच अमूल ने अपने खास और मजेदार अंदाज में कपल को शादी की दी है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में आलिया-रणबीर कितने प्यारे दिख रहे हैं। वहीं खबर यह भी आई है कि आलिया भट्ट दुल्हन बन चुकीं है। वहीं आलिया को करण जौहर अपनी बेटी मानते हैं। ऐसे में शादी में पहुंचते ही करण सबसे पहले आलिया से मिले। इस शादी से जुड़े सूत्र ने बताया कि करण के साथ डायरेक्टर और आलिया के दोस्त अयान मुखर्जी भी नजर आए। इस दौरान दोनों आलिया से मिलकर इमोशनल हो गए थे।

यह भी बताया यह भी जा रहा है कि आलिया, रणबीर, करण और अयान ने शादी से ब्रेक लेकर एक अलग कमरे में बातचीत भी की। वहीं दूसरी तरफ आलिया को दुल्हन के जोड़े में देख अयान मुखर्जी के खुशी के आंसू छलक पड़े तो वहीं करण जौहर ने सभी को गले लगाया। इसके बाद अयान ने आलिया के पिता महेश भट्ट से भी बात की। अब फैंस को बस दोनों के फोटोज का इंतज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button