सिंगरौली में आप ने कांग्रेस और बीजेपी को दिया बड़ा झटका, 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर…

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर बढ़त हासिल किए हुए है तो कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है। इस बीच सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है। सिंगरौली में आप ने कांग्रेस और बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। 

सिंगरौली में कुल 45 वार्ड हैं। इसमें से 9 पर बीजेपी आगे चल रही है तो कांग्रेस को 6 वार्ड में बढ़त हासिल है। आम आदम पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए यहां 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 

Back to top button