साधारण सफेद साड़ियों में इस तरह के प्रिंट आपको देंगे अभिनेत्रियों जैसा लुक

बाॅलीवुड अभिनेत्रियां वेस्टर्न कपड़ों के अलावा भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी बला की खूबसूरत दिखती हैं। ग्लैमरस अभिनेत्रियां जब साड़ी पहने नजर आ जाती हैं तो उनके लुक को देख महिलाएं उनके जैसा दिखने की कल्पना करने लगती हैं। अभिनेत्रियों के फैशन व स्टाइल को काॅपी करके महिलाएं उनकी ही तरह स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह अभिनेत्रियों जैसे कपड़े, एक्सेसरीज, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल को अपनाना चाहती हैं। हालांकि अभिनेत्रियों के कपड़ों की कीमत लाखों में होती है। ऐसे में आम परिवारों की महिलाओं के लिए उनके जैसे आउटफिट खरीद पाना कुछ मुश्किल हो सकता है। हालांकि अभिनेत्रियों के साड़ी फैशन को आप भी अपना सकते हैं।

उनके जैसी साधारण प्रिंटेड साड़ियां आपको बाजारों में आसानी से मिल जाएंगी। इन साड़ियों में आप भी अभिनेत्रियों की तरह दिखने की कोशिश कर सकती हैं और वह भी बजट में। यहां अभिनेत्रियों के कलेक्शन की सफेद प्रिंटेड सिंपल साड़ियों को स्टाइल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

जान्हवी कपूर की साड़ी

जान्हवी कपूर की इस सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी में लाल रंग के बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट दिए हुए हैं। उसी रंग का बार्डर और स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन के साथ जान्हवी का यह पारंपरिक साड़ी लुक एलिगेंट और स्टाइलिश लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा की साड़ी

प्रियंका चोपड़ा की सफेद रंग पर नीले रंग के छोटे फूलों के प्रिंट दिए गए हैं। प्रियंका की यह साड़ी काफी सिंपल सी है लेकिन उनके पहनने के तरीके और स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ कैरी करने के बाद साड़ी में उनका लुक ग्लैमरस लग रहा है।

कटरीना कैफ की सफेद प्रिंटेड साड़ी

कटरीना कैफ साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती है। कटरीना ने भी सफेद प्रिंटेड साड़ी को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाया। उनकी सफेद रंग की साड़ी पर रंग-बिरंगे फूलों का गुच्छा प्रिंट है। ब्लाउज फूलों के प्रिंट का ही है। वी नेकलाइन ब्लाउज और इस तरह के प्रिंट की साड़ी में कटरीना कैफ बेहद क्लासी लग रही है।

आलिया भट्ट की साड़ी

आलिया भट्ट अपनी साड़ियों के कलेक्शन के लिए मशहूर हैं। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया की सिंपल टाई डाई साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आई। इसके पहले फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की सफेद रंग की साड़ियां चर्चा में रह चुकी हैं। आलिया की ये दोनों ही सा़ड़ियां काफी साधारण हैं लेकिन दोनों में उनका लुक असाधारण और बेहद खूबसूरत है।

Back to top button