पुणे में युवक ने कार से दो पुलिसवालों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल

महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी कार से दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरा घायल है। पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मियों को जलाने की हो चुकी कोशिश
दो दिन पहले यानी शनिवार को पुणे के विश्रामबाग इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर दो महिला पुलिसकर्मियों को आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान संजय फकीरा साल्वे के तौर पर हुई थी।

बता दें कि इससे पहले पुणे में ही एक किशोर ने लग्जरी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की जान चली गई थी। यह मामला पूरे देश में छाया रहा है।

Back to top button