फाल्गुन माह में जरूर करें इन चीजों का दान

फाल्गुन का महीना शास्त्रों में बहुत पवित्र माना जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 25 फरवरी, दिन रविवार से होगी। वहीं, इसका समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन माह को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से अक्षय फलों की प्राप्त होती है।

साथ ही इस माह दान का भी बड़ा महत्व है, जिससे सौ गुना फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं फाल्गुन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए?

शुद्ध घी का करें दान
फाल्गुन माह के दौरान शुद्ध घी का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव और श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है, जो जातक शुद्ध घी का दान करते हैं उन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जीवन सफलता की ओर बढ़ता है।

गुलाल का करें दान
फाल्गुन के महीने में गुलाल का दान करना चाहिए, क्योंकि इसे रंगों का माह भी कहा जाता है, जो लोग गुलाल, रंग, अबीर आदि का दान करते हैं उनके घर में बरकत आती है। साथ ही जीवन में ऐश्वर्य और आराम की कमी नहीं रहती है। इसलिए इस माह रंगों का दान अवश्य करना चाहिए।

बंसी का करें दान
फाल्गुन महीने का सनातन धर्म में विशेष स्थान है। इस दौरान भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस माह में बंसी का दान करते हैं उन्हें ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही रिश्तों में मधुरता आती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

Back to top button