पानीपत में ट्रांसपोर्टर को पेट्रोल पंप बेचने का झांसा देकर 56.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी की..

पेट्रोल पंप पहले से ही सोनीपत की एक महिला के पास गिरवी रखा हुआ था मॉडल टाउन के ट्रांसपोर्टर को पेट्रोल पंप बेचने का झांसा देकर रोहतक के दंपत्ति ने 56.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पेट्रोल पंप पहले से ही सोनीपत की एक महिला के पास गिरवी रखा हुआ था। अंकुश कंडोल नाम के पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बाबरपुर में ट्रांसपोर्ट है।

साथ में ही फिलिंग जंक्शन के नाम से पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप की रोहतक की साक्षी शर्मा पत्नी नीरज कुमार गर्ग, दिल्ली के विनीत कुमार तोमर और गुरुग्राम के विपिन त्यागी का हिस्सा हैं। 23 अगस्त 2022 को उसने साक्षी शर्मा और विनीत कुमार से 50 प्रतिशत हिस्सा का 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये में सौदा किया था। जिसमें से उसने साक्षी शर्मा को उसके हिस्से से 56 लाख 87 हजार 500 रुपये दे दिए थे।

ऐसे की धोखाधड़ी

वहीं, पेट्रोल पंप की भी देखरेख कर रहा है। उसने पेट्रोल पंप का अनुमित पत्र हासिल करने के लिए कहा तो साक्षी ने बहानेबाजी करने लगी। उसने इंडियन ऑयल कंपनी के जरूरी दस्तावेज देने से भी मना कर दिया। उसे पता चला कि उक्त आरोपित ने पंप के 25 प्रतिशत हिस्सा सोनीपत की एक महिला को गिरवी रखा हुआ है। उसने अपने रुपये मांगे तो साक्षी ने पति नीरज कुमार गर्ग के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया और 65 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

आरोपितों ने उसकी राशि हड़प ली और नीरज ने कहा कि वह जेल जा चुका है, अब उसे कोई परवाह नहीं है। आरोपित से उसे व स्वजनों को जान का खतरा है। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी प्रवीन ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Back to top button