युवती को खराब गृह-नक्षत्र को ठीक करने का झांंसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

अमीनाबाद की एक युवती के खराब गृह-नक्षत्र को ठीक करने का झांंसा देकर उत्तराखंड हरिद्वार के ज्वालापुर रामनगर में रहने वाले तांत्रिक राजगुरु ने अपने जाल में फंसाया। इसके बाद दिल्ली बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद धमकी दी। पीड़िता ने ज्वालापुर कोतवाली में आरोपित तांत्रिक राजगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ज्वालापुर इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता लखनऊ के अमीनाबाद की रहने वाली है। पांच माहीने पहले मोबाइल फोन के माध्यम से उसका संपर्क तांत्रिक राजगुरु से हुआ था। आरोप है कि तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे गृह नक्षत्र ठीक नहीं हैं। वह ठीक कर देगा इसके बाद सारे दिन अच्छे हो जाएंगे। झांसा देकर तंत्र-मंत्र करने का झांसादेकर उसने दिल्ली बुलाया। जहां एक सादे कागज पर पहले तांत्रिक ने युवती से स्केच बनवाया। पैर पर कुछ लिखवाया और फूंंक मारी। युवती के मुताबिक इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। तांत्रिक फरार हो चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित तांत्रिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आरोपित गिरफ्तार : इंटाग्राम पर छात्रा से दोस्ती कर बहला-फुसलाकर उसे भाग ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित मो. आसिफ को प्रयागराज से महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से छात्रा को बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपित आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाले है। छात्रा नाबालिग है। छात्रा के घरवालों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
वाहन चोर गिरफ्तार : तीन बाइक बरामद मानकनगर पुलिस ने मंगलवार रात शातिर वाहन चोर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि प्रभजीत बहादुरखेड़ा सिंगारनगर का रहने वाला है। वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया था। मौके से एक बाइक और उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद की गई हैं।





