पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दो समूहों ने मिलकर बनाया दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला

ओडिशा से रसगुल्ला के अधिकार की जंग जीतने के बाद पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दो समूहों ने मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला बनाने का दावा किया है। इसका वजन नौ किलो है और इसे पांच पेशेवर मिठाई निर्माताओं की मदद से बनाया गया।
इसे बनाने में 150-किलो शक्कर का इस्तेमाल किया गया। फुलिया स्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का कहना है कि इस रसगुल्ले के माध्यम से उन्होंने महान हलवाई हरदन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इसे भी पढ़े: अलाउद्दीन खिलजी के साथ यहां लोग सेल्फी ले रहे हैं
बता दें कि पश्चिम बंगला हाल ही में रसगुल्ले पर एकाधिकार को लेकर ओडिशा से कानूनी लड़ाई जीता है। इसके बाद पश्चिम बंगाल को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन यानी जीआई पंजीकरण मिल गया है।





