मध्य प्रदेश में ये 9 सीटे बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस की, पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी के साथ नामांकन की वापसी का समय भी अब खत्म हो गया है। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कई नाराज नेताओं से बात करने में सफल रहे और कई नाराज नेताओं ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। इसी के साथ कई नाराज नेता अभी भी मैदान में डटे हुए हैं। बागी मैदान में है कई सीटों पर मुकाबला भी रोचक होने वाला है। भाजपा अपने कई नेताओं को मनाने में सफल रही और उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए लेकिन कांग्रेस के ज्यादातर नेता अभी भी चुनाव के मैदान में हैं।

कांग्रेस ने कई सीटों पर बदल दिए थे प्रत्याशी

कांग्रेस अपने कई सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है और जिन प्रत्याशियों के टिकट काटे गए हैं वह अब अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा के भी कई नाराज नेताओं ने नामांकन भरा लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समय रहते उनको मना लिया है।

मध्य प्रदेश में 9 सीटों पर कांग्रेस को करना पड़ सकता है मुश्किल का सामना, भोपाल उत्तर से कांग्रेस नेता आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील मैदान में हैं। इसी के साथ महू विधानसभा सीट से अंतर सिंह दरबार , आलोट विधानसभा से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू चुनाव मैदान में हैं खरगापुर विधानसभा सीट से अजय यादव ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है इसी के साथ सिवनी मालवा विधानसभा सीट से ओपी रघुवंशी ,गोटेगांव विधानसभा से शेखर चौधरी बडनगर विधानसभा से राजेंद्र सिंह सोलंकी मैदान में डटे हुए हैं, बरगी विधानसभा सीट से जयकांत सिंह भी चुनावी मैदान में हैं।

Back to top button