लंच में बनाइए सॉफ्ट और स्वादिष्ट मसाला फ्राई इडली

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :
सूजी – 2 कप
चावल पके हुए – 1 कप
दही – 1 कप
टमाटर – 2-3
प्याज – 2
सांभर मसाला – 2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 15-20
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
चना दाल (भुनी हुई) – 2 टी स्पून
उड़द की धुली दाल – 1 टी स्पून
नींबू – 2
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि :
मसाला फ्राई इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले मिक्सिंग बाउल में सूजी डालें।
अब इसमे पके हुए चावल डालकर, दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मैश कर लें।
इसके बाद इसमें खट्टी दही, स्वादानुसार नमक और पानी मिलाएं।
अब इसे 2 मिनट तक अच्छे से मिलाकर बैटर तैयार कर लें।
इसके बाद इस घोल को करीब 30 मिनट तक ढककर किसी गर्म जगह पर रखें।
तड़के के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद गर्म तेल में राई और कढ़ी पत्ते डालें।
इसके बाद आपको इसमें चना और उड़द दाल डालनी है और गैस को बंद कर देना है।
इसके बाद तड़के को इडली के घोल में डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
अब इसमें बेकिंग सोडा डालें और घोल को इडली के सांचे में डालकर इडली तैयार कर लें।
इसके बाद इडली को एक बर्तन में रख दें, और प्याज और टमाटर को धोकर बारीक-बारीक काट लें।
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद इसमें राई और कढ़ी पत्ते डालकर रोस्ट कर लें।
फिर इसमें प्याज और टमाटर डालें और नर्म होने तक पकाएं।
अब इसमें सांभर मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
अब इसमें दो नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला दें।
इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और इडली डालें और हल्के हाथों से मिलाकर गैस ऑफ कर दें।
लीजिए, तैयार है आपकी स्वादिष्ट मसाला फ्राई इडली। इसे चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें।

Back to top button