भारत में BMW जल्द लॉन्च करेगी अपने ये नई मोटरसाइकिल, पढ़े डिटेल

भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू अपनी नई मोटरसाइकिल 2023 S 1000 RR को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दे India Bike Week (IBW) 2022 वार्षिक मोटरसाइकिल उत्सव में  बीएमडब्ल्यू   ने अपनी बाइक को शोकेस किया है। कंपनी इसे लॉन्च 10 दिसंबर को करने वाली है।

2023 BMW S 1000 RR डिजाइन

डिजाइन के मामले में इस नए लुक दिया गया है। नई मोटरसाइकिल को अधिक आक्रामक और नए विंगलेट के साथ एक नया फ्रंट सेक्शन मिलता है जो बीएमडब्ल्यू एम 1000 से लिया गया है। इसके अलावा स्टीयरिंग ज्योमेट्री को एक ट्रिपल क्लैंप द्वारे बेहतर बनाया गया है। जिसे अब थोडा ऑफसेट किया गया है और 3 मिमी कम किया गया है। इसके परिणाम स्वरूप पिछले मॉडल में 94mm से 99mm की बढ़ोतरी हुई है।

2023 BMW S 1000 RR व्हीलबेस

इसके अलावा इस बाइक के व्हीलबेस को भी बदल दिया गया है, जो अब 1,457mm है। इसे स्विंग आर्म के साथ एडजस्टेबल पिवट और संशोधित स्टीयरिंग ज्योमेट्री के साथ बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर मोटरसाइकिल वाला लुक दिया गया है।

2023 BMW S 1000 RR नए कलर ऑप्शन

इसके अलावा कंपनी BMW Motorrad 2023 S 1000 RR मोटरसाइकिल पर कई नए कलर ऑप्शन भी पेश करेगी। आने वाली नई बीएमडब्ल्यू सुपर बाइक में नए कलर ऑप्शन जैसे ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक, रेसिंग रेड और लाइट व्हाइट है।

2023 BMW S 1000 RR  इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो , 2023 बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर मोटरसाइकिल में अब अपग्रेडेड 999cc, इनलाइन, 4-सिलेंडर इंजन है जो 13,750rpm पर 206.5bhp की पीक पावर और 11,000rpm पर 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें एक स्लिपर क्लच मिलता है जो  6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है। इसके अलावा कंफर्टेबल राइड के लिए इसमें कई राइड मोड मिलते हैं जैसे – ब्रेक स्लाइड असिस्ट, स्लाइड कंट्रोल फंक्शन, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल (टीसी) है।

Back to top button