हरियाणा में होली पर रंग बरसेंगे या बादल? जानें कब होगी बारिश

चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार होली पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 4 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले शामिल हैं। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। 

बता दें कि पिछले 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास और रात का 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है।  हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इनमें यमुनानगर में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

3 दिन में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली से पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 24 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 25 मार्च से फिर से मौसम खुष्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा।

Back to top button