हरियाणा में मासूम से दरिंदगी, सोते हुए उठाकर ले गए थे 2 युवक

 फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बिहार के कटिहार निवासी सतीश और मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करेगी। बच्ची के परिजन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वह गांव में मजदूरी करते हैं और एक जमींदार के खेत पर रह रहे हैं। वह करीब दो माह पहले गांव से यहां आए थे। शनिवार रात उनके जान-पहचान के बिहार निवासी तीन युवक, जो यहां मजदूरी करते हैं, उनके घर आए। उनके चले जाने के बाद वह परिवार के साथ सो गया। करीब 3 बजे उठा तो देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को सूचित किया। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

Back to top button