हरियाणा में इनेलो को बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा BJP में शामिल…

 हरियाणा में इनेलो को बड़ा झटका लगा है। श्याम सिंह राणा इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है। श्याम सिंह राणा मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। राणा रादौर से 2014 में विधायक रह चुके है।  

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्याम सिंह राणा को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। यह कार्यक्रम सीएम के संत कबीर कुटीर आवास पर आयोजित हुआ। वहीं श्याम सिंह राणा के साथ उनके समर्थकों ने भी बीजेपी ज्वाइन की।

Back to top button