पैपराजी के सामने बोनी कपूर ने बेटी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिए ऐसे पोज..

अनिल कपूर के जन्मदिन का कपूर फैमिली ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कुछ क्लोज फ्रेंड्स को भी इनवाइट किया गया था।  भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर, उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पार्टी में शामिल हुए। बोनी ने शिखर के साथ उनके कंधे पर हाथ रखकर पैपराजी को पोज भी दिए।

जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर

इस पार्टी में बोनी कपूर पर्पल कलर के कुर्ता-पायजामा में थे और शिखर के साथ अनिल कपूर के बंगले के सामने तस्वीरों के लिए पोज देने पहुंचे। शिखर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में थे। जाह्नवी को वन-शोल्डर, शॉर्ट सिल्वर ड्रेस में आते देखा गया, लेकिन गेट पर उन्होंने अकेले ही पोज दिया। उनकी बहनें खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी स्पॉट की गईं। खुशी जहां पीले रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस में थी, वहीं अंशुला पोल्का-डॉट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

मालदीव में भी साथ थे जाह्ववी-शिखर?

इसके अलावा शिखर भी जाह्नवी के साथ पिछले हफ्ते दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे। एक वीडियो जिसमें ये दोनों इवेंट में एक शख्स से बात करते दिख रहे हैं, इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ। जाह्नवी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शिखर ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है।

कौन है शिखर पहाड़िया?

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने भी चैट शो कॉफी विद करण 7 में जाह्नवी और शिखर के बीच डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार बोनी कपूर की होम प्रोडक्शन मिली में देखा गया था। यह एक एक थ्रिलर थी और सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही ओटीटी पर उनकी गुडलक जैरी भी रिलीज हुई थी। जिसमें लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।

Back to top button