सीएम योगी की गाड़ी के आगे कूदा युवक, बोला बीजेपी MLA करता है अवैध खनन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गाड़ी के आगे शनिवार सुबह अचानक एक युवक कूद गया। सीएम लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी जांच की जा रही है।
आवास के सामने योगी की गाड़ी के आगे कूदा युवक, बोला बीजेपी MLA करता है अवैध खननसूत्रों के मुताबिक युवक का नाम श्यामजी मिश्रा है और वह सोनभद्र का रहने वाला है। उसका आरोप है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष और विधायक अवैध खनन कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने पुलिस, अफसरों और मंत्रियों के से कई बार की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर वह सीएम की फ्लीट के सामने कूद गया।
 
Back to top button