फेंगशुई में बताई ये 5 चीजें, जीवन मे लाती हैं शांति व खुशहाली

जिस तरह वास्तु जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करता हैं, उसी तरह फेंगशुई भी खुशहाली के आगमन के लिए बहुत मायने रखता हैं। वास्तु की तरह फेंगशुई भी घर में रखी चीजों की ऊर्जा को शुभ संचार में तब्दील करने के लिए जाना जाता हैं। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो जीवन में खुशहाली लाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें घर में लाकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन किया जा सकता हैं।

घोड़े की प्रतिमा

घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर पर 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर या घोड़े की मूर्ति लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

विंड चाइम

चीनी वास्तुशास्त्र में विंड चाइम का विशेष महत्व है। इसे मुख्य द्वार व खिड़की के पास लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

धातु का कछुआ

धातु का कछुआ सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मान्यता है कि धन लाभ के लिए धातु के कछुए को पानी के जार में डालकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से मानसिक व आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

बांस का पौधा

विंड चाइम की तरह बांस का पौधा घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर का माहौल सुखमय व खुशनुमा होता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहने के साथ वे दीर्घायु होते हैं।

Back to top button