नाश्ते में वही चीला खाकर हो चुके हैं बोर,तो इस बार ट्राई करें मूंग दाल ढोकला

मूंग दाल प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसे ज्याादतर लोग स्प्राउट्स के रूप में खाना पसंद करतेे हैं, लेकिन आज हम आपको इसका ढोकला बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।

सामग्री :

साबुत मूंग दाल- 1 कप, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 टेबलस्पून, पानी पीसने के लिए आवश्यकतानुसार, धनिया पत्ती कटी हुई- 1 टेबलस्पून, तेल- 1 टेबलस्पून, नींबू का रस- 1 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार, ईनो या फ्रूट सॉल्ट- 1 टीस्पून

तड़के के लिए

तेल- 1-2 टेबलस्पून, राई- 1/2 टीस्पून, जीरा- 1/2 टीस्पून, हींग- 1 चुटकी, भुने तिल के बीज- 1 टीस्पून, करी पत्ता- 10-15, पानी- 2 टेबलस्पून

गॉर्निशिंग के लिए

धनिया पत्ती कटी हुई- 1/4 कप, कद्दूकस किया नारियल- 1/4 कप (इच्छानुसार)

विधि :

मूंग दाल क धोकर पानी में 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
– जब ये अच्छी तरह फूल जाए, तो इसे धनिया पत्ती और आधा कप पानी डालकर दरदरा पीस लें। बहुत बारीक पेस्ट नहीं बनाना। साथ ही पेस्ट न बहुत गीला हो न ही बहुत गाढ़ा।
– एक बड़े बर्तन में तीन कप पानी उबलने के लिए रख दें। एक थाली को तेल से ग्रीस करके रख लें।
– मूंग दाल वाले पेस्ट में अदरक-हरी मिर्च वाला पेस्ट, तेल और नींबू का रस डालें। सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
– सबसे बाद में फ्रूट सॉल्स डालें।
– इस मिक्सचर को तेल लगे हुए प्लेट में डालें।
– इस प्लेट को उस पैन के ऊपर सेट करें जिसमें पानी उबलने के लिेए रखा है। स्टीम से इसे पकने दें। जिसमें कम से कम 15 मिनट लग सकते हैं।

तड़के के लिए

– तड़का पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालकर तड़काएं। इसके बाद जीरा डालें। चुटकी भर हींग, करी पत्ता और तिल डालकर भूनें। साथ ही दो चम्मच पानी भी डाल दें। गैस बंद कर दें और इसे ढोकले पर डाल दें।

ऊपर से हरी धनिया पत्ती और नारियल डालकर सर्व करें।

Back to top button