2024 में इस देश में सबसे ज्यादा पहुंचे Tourist

घूमने के लिए यूरोप अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने जो आंकड़े दिए हैं उनसे पता चलता है कि लोग यूरोप घूमने के लिए दीवाने हैं। वहीं अगर मिडिल ईस्ट की भी बात करें तो कतर में भी लोगों का रुझान बढ़ा है। कतर की तरफ लोग काफी रुख कर रहे हैं।
कोरोना से उबरने के बाद अब लोगों का फिर घूमने फिरने का शौक जागने लगा है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि महामारी के बाद से टूरिज्म इंड्रस्टी घाटे में चल रही थी। लोग संक्रमित होने के डर की वजह से घूमने से कतरा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
कोरोना के बाद अब टूरिज्म इंड्रस्टी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प है कि लोग किन देशों की यात्राएं कर रहे हैं। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आंकड़ों के हिसाब से किन देशों में सबसे ज्यादा लोग घूमने गए हैं।
साल 2024 में 1.4 बिलियन लोगों ने की यात्रा
संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने हाल ही में अपना 2024 साल का समीक्षा डेटा जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि पर्यटन उद्योग महामारी से उबर चुका है। पिछले साल लगभग 1.4 बिलियन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा की जो कि 2019 में ऐसा करने वालों की संख्या का 99% है, जो कि दुनिया में कोविड-19 के आने से पहले का आखिरी पूरा साल था।
अगर टूरिज्म इंडस्ट्री की कमाई की बात करें तो पर्यटन उद्योग में यह राशि 1.9 ट्रिलियन डॉलर खर्च की गई, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक पर्यटक ने औसतन प्रति व्यक्ति 1,000 डॉलर अपनी यात्रा में खर्च किया।
यूरोप सबसे ज्यादा घूमने गए लोग
अब अगर बात करें कि लोगों ने घूमने के लिए किन देशों को चुना तो आंकड़ों के हिसाब से टॉप लिस्ट में यूरोप का नाम आता है। विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में 747 मिलियन लोगों ने यूरोप की यात्रा की।
देश के पर्यटन बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार 100 मिलियन पर्यटकों के साथ, फ्रांस 2024 में दुनिया का सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला देश था। स्पेन ने 98 मिलियन पर्यटकों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
316 मिलियन यात्रियों ने घूमा एशिया
यूएनडब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट है कि 2024 में 316 मिलियन लोगों ने एशिया और इससे जुड़ें द्वीपों क्षेत्र की यात्रा की, 213 मिलियन लोग अमेरिका गए, 95 मिलियन लोग मध्य पूर्व और 74 मिलियन लोग अफ्रीका गए। वहीं अगर खाड़ी देशों की बात करें तो कतर में भी काफी संख्या में लोग घूमने गए हैं। यही एक वजह भी है कि कतर एयरवेज को 2024 की सबसे बेहतरीन एयरलाइंस भी चुना गया है।