कुर्सी बचाने में कामयाब रहे इमरान खान, खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्रिकेट के मैदान की तरह ही राजनीतिक के मैदान में भी आखिरी बॉल पर ‘सिक्स’ लगाकर जीत हासिल की है. रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से कुछ समय पहले स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इस तरह इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए हैं. विपक्ष अब कोर्ट का रुख करेगा. हालंकि तब तक इमरान खान प्रधानमंत्री बने रहेंगे. 

संसद भंग की सिफारिश

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को संसद भंग करने की सिफारिश की है. साथ ही इमरान ने देश से चुनाव की तैयारी करने को कहा है. इमरान ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हए कहा कि मैं अपनी कौम को आज कहता हूं कि आप चुनाव की तैयारी करो. मुल्क से जो इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी वो आज फेल हो गई. मैंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने के लिए सलाह भेज दी है. अब चुनाव हों और लोग फैसला करें कि वो किसे चाहते हैं. बाहर से कोई साजिश और इस तरह के भ्रष्ट लोग इस मुल्क की तकदीर का फैसला नहीं कर सकते.

Back to top button