उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा आवेदन पत्र में आज से करें सुधार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज, 9 अप्रैल को उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा के आवेदन पत्र में संपादन/ संशोधन करने के लिए सुधार विंडो खोलने वाला है। परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटी रह गई है या उसमें सुधार करना चाहते हैं तो वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 189 पदों को भरना है। आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे) तक निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
यूकेपीएससी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया बहुआयामी है, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा, उसके बाद साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा सहित कई चरण शामिल हैं। इन कठोर चयन चरणों का उद्देश्य सेवा के लिए सबसे योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है।
ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
होमपेज पर अपर पीसीएस 2024 फॉर्म करेक्शन विंडो पर क्लिक करें।
लॉग इन करके आवश्यक परिवर्तन करें।
फॉर्म सबमिट करें।
आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।





