कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज अहम दिन, पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (karnataka assembly results 2023) के लिए आज अहम दिन है। आज चुनाव के परिणामों के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। रुझानों में शिकारी पुरा विधानसभा सीट पर बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र पहले नंबर पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निदर्लीय उम्मीदवार नागराज गौड़ा हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी गोनी मलतेश हैं।

प्रदेश की हॉट सीटों में शिकारीपुरा विधानसभा सीट (Shikaripura assembly result) काफी अहम है। प्रदेश के बाहुबलि राजनेताओं की पैनी नजर है। इस सीट पर भाजपा ने अपने कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र (B Y Vijayendra) को चुनावी मैदान में उतारा हैं। मतों की गिनती चल रही है।
बी वाई विजयेंद्र को अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला बहुत नाटक और अटकलों के बाद आया। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि विजयेंद्र को कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के खिलाफ वरुणा से चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मांगों के खिलाफ फैसला किया। येदियुरप्पा ने भी इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जी.बी. मलतेश से है।
2018 के परिणाम
इस सीट पर साल 2018 के परिणामों पर नजर डालें तो यहां भाजपा ने 37 हजार के ज्यादा अंतर से जीत हासिल की थी। पार्टी को जीत दिलाई थी बीएस येदियुरप्पा ने। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोनी मालतेशा के खिलाफ बड़ी अंतर से जीत हासिल की। येदियुरप्पा को 56 फीसदी मत मिले थे। यह सीट लिंगायत समुदाय का वर्चस्व है।
कौन हैं बीवाई विजयेंद्र
विजयेंद्र कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा की कर्नाटक इकाई के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। वे वकील रह चुके हैं। 2020 में, उन्हें भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। विजयेंद्र को हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की 25 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति में नियुक्त किया गया था। विजयेंद्र के पिता और लिंगायत समुदाय के बाहुबली बीएस येदियुरप्पा 1983 से शिकारीपुरा से सात बार जीत चुके हैं। उनके बड़े भाई बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।