इंटरनेट पर धमाल मचा रहा हैं ये कुत्ता, वीडियो देख आप भी हो जाओगे हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ जानवरों से जुड़े होते हैं जो इतने अनोखे होते हैं कि सभी को हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा हैं जो कि एक बोलने वाले कुत्ते का हैं। सभी को यह बोलने वाला कुत्ता बहुत पसंद आ रहा हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया हैं। आपको हमारी बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो आप इसका वीडियो देखकर जरूर समझ जाएंगे। कुत्ते के इस बेहद मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1581546160300646400?

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की पार्क में अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ी नजर आती है। दोनों ऊपर की ओर कुछ देख रहे होते हैं। तभी लड़की कहती है, ‘हैलो।’ वायरल क्लिप में अगले ही पल जो कुछ भी होता है, उसे देखकर आपका मुंह भी खुला का खुला रह जाएगा। दरअसल, लड़की के बोलने के बाद कुत्ता भी उसकी बातों को दोहराने की कोशिश करता है। अगर आप ध्यान से सुनेंगे, तो कुत्ता भी अपनी आवाज में ‘हैलो’ बोल रहा होता है। इस पर लड़की हंसने लग जाती है। तो आइए सबसे पहले देखते हैं ये मजेदार वीडियो।

यूजर ने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है, हैलो, हैलो…कोई है वहां। एक दिन पहले अपलोड हुआ ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो पर अब तक 14 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं, जबकि 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को कुत्ते का ‘हैलो’ बोलना काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा नेटिजन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Back to top button