‘मैं स्ट्रॉन्ग बॉय हूं!’ पिता ने डोरी बांधकर खींचा बच्चे का दांत, रोते-रोते करने लगा ताकत का बखान!

बच्चे मन के सच्चे…आपने ये कहावत तो सुनी होगी. बच्चों को माता-पिता जिस तरह से ढालते हैं, वो बड़े होकर वैसा ही आकार लेते हैं. कुछ माता-पिता अपने बच्चों को सख्त मिजाज और हिम्मती बनाना चाहते हैं, कुछ लोग बच्चों को इतना ज्यादा पैंपर करते हैं बच्चे डरपोक बन जाते हैं. दोनों ही तरह की पैरेंटिंग में कुछ भी सही या गलत नहीं है, क्योंकि ये हर मां-बाप की अपनी सोच पर निर्भर करता है. हम तो ये सब इस वजह से बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक लड़के का वीडियो वायरल (Father break kid tooth) हो रहा है, जिसमें उसके पिता उसके दांत, डोरी से बांधकर खींचते हैं, पर उसके बाद वो जैसा रिएक्शन देता है, उसे देखकर समझ आ रहा है कि वो खुद को ताकतवर तो दिखाना चाह रहा है, पर आखिर में वो एक बच्चा ही है!

इंस्टाग्राम अकाउंट @hanumanuthakur एक महिला का अकाउंट है जो अपनी फैमिली से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं. वो अपने 3 साल के बेटे के भी वीडियो शेयर करती हैं. हाल ही में एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है जिसमें उनके पति, यानी बच्चे के पिता उसका हिलता हुआ दांत बाहर निकाल रहे हैं. जब बच्चों के दूध के दांत हिलने लगते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि वो जड़ से इस प्रकार जुड़े रहते हैं कि खुद से निकल नहीं पाते, तब डोरी से बांधकर उन्हें खींचा जाता है.

दांत टूटने पर रोने लगा बच्चा
इस वीडियो में भी पिता ऐसा ही कर रहे हैं. उन्होंने बच्चे को स्ट्रॉन्ग बॉय कहा, तो वो खुद को स्ट्रॉन्ग समझने लगा. बस फिर क्या था, पिता ने दांत में डोरी बांधी, और फिर तेजी से दांत को खींच लिया. बच्चे को दर्द हुआ होगा, इस वजह से वो बहुत रो रहा है, पर बार-बार यही दोहरा रहा है कि वो स्ट्रॉन्ग बॉय है और उसे दर्द नहीं होता. उसने रोते-रोते जो रहा, लोगों को सुनकर हंसी आ गई.

Back to top button