IIT Hyderabad Recruitment: सहायक प्रोफेसर पदों पर महिलाओं की भर्ती

आईआईटी हैदराबाद (IITH) की तरफ से एक विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फैकल्टी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जा रही है। इसमें सहायक प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2023 शाम साढ़े पांच बजे तक है।

आयुसीमा
आईआईटी हैदराबाद में सहायक प्रोफेसर महिला पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

इन विभागों में रिक्तियां
आईआईटी हैदराबाद में महिलाओं के लिए रिक्तियां विभिन्न विभागों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, डिजाइन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, उद्यमिता और प्रबंधन, लिबरल आर्ट्स, गणित, मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, विज्ञान और धातुकर्म इंजीनियरिंग और भौतिकी में हैं।

वेतन
सहायक प्रोफेसर ग्रेड 1 पर चयनित महिला उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार, स्वीकार्य भत्तों के साथ न्यूनतम वेतन 1,01,500 तय किया जाएगा। तीन साल की सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवार को वेतन स्तर 13ए1 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सहायक प्रोफेसर ग्रेड 2 के लिए चयनित महिला उम्मीदवारों को न्यूनतम मूल वेतन भत्ते के साथ 98,200 तय दिया जाएगा। एक बार इस पद पर चयनित होने के बाद, पीएचडी के बाद तीन साल का अनुभव पूरा करने पर आवेदक को आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से सहायक प्रोफेसर ग्रेड I के पद के लिए विचार किया जाएगा।

Back to top button