एक ही तरीके की खीर खाकर ऊब गए हो, तो इस बार ट्राई करें बनाना खीर

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 कप दूध
1 कप मसला हुआ केला
कटा हुआ केला, सजाने के लिए
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2 केसर के धागे
स्वादानुसार गुड़ पाउडर
आधा कप मोटे कटे हुए मेवे (अपनी पसंद के अनुसार)

विधि :

सबसे पहले दूध को धीमी-मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक उबालें।
अब इसमें केसर, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएं।
फिर केसर के रंग छोड़ने तक धीमी आंच पर पकाएं।
इसके बाद एक कटोरे में मैश किया हुआ केला लें और उसमें दूध डालें।
कटे हुए केले से सजाकर परोसें।

Back to top button