जन्माष्टमी की पूजा में पहनना है कुर्ता तो इन अभिनेताओं से लें टिप्स!

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार का काफी महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक में कृष्ण जन्म होता है। इस जन्मोत्सव में तमाम तरह की झांकियां सजाई जाती हैं और मिठाइयां बांटी जाती हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लोग एक उत्सव की तरह मानते हैं। ऐसे में अच्छे से नए कपड़े पहनकर तैयार होना तो बनता है। अगर आप भी कृष्ण जन्म के समय कुर्ता पायजामा पहनना चाहते हैं तो कुछ अभिनेताओं से टिप्स लेकर अपने लिए कुर्ता खरीदें। यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं जो जन्माष्टमी के लिए सही विकल्प रहेंगे। पूजा के समय कपड़े पहनते वक्त उसके रंग का भी ध्यान रखें। आपके कपड़े का रंग काला नहीं होना चाहिए। 

कार्तिक आर्यन

पूजा में पीला रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। इसी के चलते आप आराम से कार्तिक आर्यन की तरह ही पीले रंग का सिल्क का कुर्ता पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चूड़ीदार पायजामी आपके लुक को अच्छा दिखाएगी।

रितेश देशमुख

साधारण सा चटक रंग का कुर्ता पहनने का विचार कर रहे हैं तो रितेश देशमुख के लुक से टिप्स लें। इस तरह के ऑरेंज रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा ही पहनें। 

वरुण धवन

धोती कुर्ता तो पूजा-पाठ के लिए सबसे पारंपरिक परिधान होता है। ऐसे में यदि आपके पास धोती कुर्ता है तो पूजा के वक्त उसे ही पहनें। धोती-कुर्ता पहनने से आपका लुक काफी अच्छा दिखेगा। इसके साथ जैकेट पहनने की जरूरत नहीं है। 

शोएब इब्राहिम

आपके पास अगर चिकनकारी वर्क वाला कुर्ता है तो इसे पहनकर भी अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकते हैं। ऐसे कुर्ते के साथ पठानी पायजामा ही पहनें। उसे पहनकर आपका लुक अच्छा दिखेगा।

शाहिद कपूर

अगर कुछ हटकर पहनना चाहते हैं तो शाहिद के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह के सफेद कुर्ते के साथ हैवी वर्क वाली जैकेट भी आप जन्माष्टमी की पूजा में पहन सकते हैं। इसके साथ अपनी पसंद के हिसाब से ही पायजामा पहनें। 

Back to top button