मुंबई के आसपास वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर रहे, तो अलीबाग को करें एक्स्प्लोर ..

मुंबई को आर्थिक राजधानी कहा जाता है। वहीं, बॉलीवुड के लिए मुंबई दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत शहर में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक हर मौसम में मुंबई घूमने जाते हैं। वहीं, मुंबई के आसपास कई रमणीय पर्यटन स्थल हैं। अगर आप वीकेंड पर मुंबई के आसपास घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए, इन खूबसूरत जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

अलीबाग

अगर आप मुंबई के आसपास वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अलीबाग की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत शहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई से अलीगढ़ की दूरी महज 30 किलोमीटर है। अलीगढ़ में आप घूमने और फोटोशूट के लिए शिवाजी स्मारक, बीच और कोलाबा किला जा सकते हैं। वहीं, देव दर्शन के लिए कोलाबा किले में ही स्थित गणेश मंदिर जा सकते हैं।

इगतपुरी

वीकेंड पर घूमने के लिए मुंबई के आसपास इगतपुरी एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत शहर मुंबई से 120 किलोमीटर दूर है। मुंबई से सड़क मार्ग के जरिए 2 घंटे में इगतपुरी पहुंच सकते हैं। इसी मार्ग में प्रसिद्ध वेस्टर्न घाट है। इगतपुरी में प्रसिद्ध धम्मगिरी कैंप है। फोटोशूट के लिए इगतपुरी का म्यान्मार गेट जा सकते हैं।

कामशेत

बहुत कम लोगों को खूबसूरत पर्यटन स्थल कामशेत के बारे में पता है। मुंबई से कामशेत की दूरी महज 100 किलोमीटर है। कामशेत घूमने के लिए जनवरी का महीना परफेक्ट होता है। इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए पवना झील, शिंदे वाडी हिल्स, भैरी और बेडसा गुफाएं हैं। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कामशेत जा सकते हैं।

कर्जत

आप वीकेंड पर घूमने के लिए कर्जत जा सकते हैं। मुंबई से कर्जत की दूरी महज 60 किलोमीटर है। यह खूबसूरत शहर भी रायगढ़ जिले में है। इस शहर से उल्हास नदी गुजरती है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए कर्जत जाते हैं। आप वनडे ट्रिप के लिए कर्जत जा सकते हैं।

लोनावला

आप वीकेंड ट्रिप के लिए लोनावला जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। खासकर, बरसात के दिनों में लोनावला की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस हिल स्टेशन के पास खंडाला है। अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ लोनावला घूमने जा सकते हैं।

Back to top button