कम समय में जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो ये एक्सरसाइज होंगी मददगार

सेहतमंद के लिए लोग अक्सर कई सारी चीजें अपनाते हैं। कुछ लोग जहां अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं, तो वहीं कुछ एक्सरसाइज की मदद से खुद को हेल्दी रखते हैं। लोग अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार एक्सरसाइज करने पसंद करते हैं। वॉटर एक्सरसाइज इन्हीं में से एक है, जो इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। वॉटर एक्सरसाइज के कई स्वास्थ्य लाभ है। इसीक मदद से आप अपनी कैलोरी जला सकते हैं, मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं, तनाव कम कर सकते हैं और दिल को हेल्दी बना सकते हैं।

वॉटर एक्सरसाइज आपकी हड्डियों और जोड़ों पर तनाव को भी कम करता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस व्यायाम को करने के अन्य भी कई फायदे हैं। ऐसे में आप वॉटर एक्सरसाइज की मदद से कई सारे फायदे हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 वॉटर एक्सरसाइज के बारे में-

पुश अप्स
आमतौर पर किए जाने वाले पुशअप्स बॉडी बनाने में काफी मदद करते हैं। हालांकि, आप पानी में पुश-अप वर्कआउट पर ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए, अपने हाथों को पूल के किनारे पर रखें और अपने शरीर के वजन को अपने ऊपरी शरीर पर ट्रांसफर करें। फिर अपने पैर की उंगलियों को पूल के फर्श से उठाएं और अपने पैरों, बाहों और हाथों को पूल से बाहर निकाल लें। वजन घटाने के लिए यह एक्सरसाइज बेहद कारगर है।

पानी में वॉकिंग या रनिंग
अगर आप पानी में वॉकिंग या रनिंग कर रहे हैं, तो यह सामान्य/नियमित चलने और जॉगिंग की तुलना में अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। इसमें आपके जोड़ों और हड्डियों पर तनाव डाले बिना आपके घुटने, हाथ और पैर सभी हरकत में आ जाते हैं।

प्रेस द रो
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको स्क्वाट स्थिति में अपने शरीर के अपोजिट किक बोर्ड को पकड़ना होगा ताकि आपकी छाती पूल में डूबी रहे और अपनी बाहों और किक बोर्ड को पानी के विपरीत आगे की ओर फैलाएं। इस एक्सरसाइज की मदद से आपको कूल्हे और पीठ के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

जंपिंग जैक
जम्पिंग जैक करने के लिए आपको पूल में अपने सिर को पानी के ऊपर और अपने पैरों को एक साथ रखते हुए, हाथों को बगल में रखते हुए सीधे खड़ा होना है। अब जैसे ही आप अपनी बाहों को सीधे ऊपर की ओर उठाते हैं, अपने पैरों को दोनों तरफ उछालें। यह व्यायाम सामान्य मैदान पर होने वाली जंपिंग जैक के ही समान है। यह व्यायाम आपकी कैलोरी जलाने में मदद करता है, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और आपके जोड़ों पर तनाव कम करता है।

सिजर किक
यह एक्सरसाइज गहरे स्विमिंग पूल में करना चाहिए, जहां आपके पैर पूल को न छूएं। इस अभ्यास में आप पूल के किनारे को पकड़ते हैं, और अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं ताकि आपका शरीर हॉरिजेंट्ल पोजीशन में हो और आपकी रीढ़ की हड्डी आपके सिर के पीछे से आपकी टेलबोन तक सीधी रहे। अब अपने घुटने को मोड़ते हुए हुए अपने कूल्हे से किक मारें या पैर की उंगलियों से बाहर की ओर झटका मारें। यह व्यायाम आपको संतुलन बनाए रखने, पोजीशन में सुधार करने और बहुत सारी कैलोरी जलाने में मदद करता है।

Back to top button