करवा चौथ के लिए बनवाना है लहंगा तो यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का दिन काफी अहम होता है। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर 2024 को पड़ रही है, ऐसे में 20 अक्तूबर को ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

करवा चौथ की तैयारी महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं, क्योंकि इस दिन सजने-संवरने का काफी महत्व होता है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस दिन अपनी शादी का लहंगा पहनती हैं, लेकिन अगर आप इस साल अलग लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप अपने लिए खास नई डिजाइन का लहंगा भी बनवा सकती हैं। 

कंगना रणौत

बहुत से घरों में करवा चौथ पर लाल लहंगा पहनना ही जरूरी होता है। ऐसे में आप कंगना के जैसे लहंगे का चयन कर सकती हैं। उनके इस लहंगे पर हरे रंग का काम भी है, जिस वजह से सुहागिन महिलाओं के लिए ये लहंगा एकदम परफेक्ट है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसा लहंगा भी अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 

जान्हवी कपूर

हैवी वर्क वाला लहंगा पसंद है तो जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर लहंगा चुनें। इस तरह के नीले रंग के लहंगे पर जो मल्टीकलर वर्क है, उनकी वजह से एक्ट्रेस का लुक कमाल का लग रहा है। ऐसे में आप भी अपने लिए इस तरह का लहंगा तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग की ही ज्वेलरी भी कैरी करें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 

श्रद्धा आर्या

बहुत सी महिलाओं को पेस्टल रंग काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी पेस्टल ग्रीन रंग का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे का वर्क काफी हैवी होता है, ऐसे में आप इसके साथ हल्के वर्क वाला ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 

माधुरी दीक्षित

अगर आपको चटक रंग पसंद हैं तो आप ऐसे नीले रंग के लहंगे का चयन कर सकती हैं। इस पर जो गोल्डन वर्क है, उसी की वजह से आपका लुक और खिलकर सामने आएगा। इसके साथ बालों में एक्ट्रेस की तरह ही पफ बनाएं। ध्यान रखें कि अगर ऐसा लहंगा बनवा रही हैं तो ब्लाउज सिंपल ही रखें। 

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी अपने रॉयल लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आप अगर करवा चौथ पर लहंगा बनवाने का सोच रही हैं तो अदिति के जैसा लहंगा बनवाएं। टिश्यू फैब्रिक में ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ एक्ट्रेस के जैसा ही स्लीक बन बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

अनन्या पांडे

अगर आप करवा चौथ के दिन ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो अनन्या के जैसा पीले रंग का फिशकट लहंगा खरीदें। ऐसे लहंगे के साथ ब्लाउज भी अगर डिजाइन का ही बनवाएं। अनन्या के जैसा ही ब्लाउज आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इस तरह के लहंगे के साथ ज्वेलरी अलग रंग की पहनें, ताकि लहंगे का रंग खिलकर सामने आए। 

Back to top button