अगर बनना है रौबदार मर्द तो रोज सुबह करें ये 4 एक्सरसाइज

दुबले पतले लोग अपने शरीर को लेकर अक्सर हीन भावना का शिकार बने रहते हैं। दुबले शरीर पर किसी भी कपड़े की फिटिंग सही नहीं आती। इसके अलावा पतला शरीर होने से व्यक्ति की पर्सनालिटी भी अच्छी नहीं लगती। चौड़े कंधे आपकी पर्सनैलिटी का आकर्षण और बढ़ा देते हैं। अगर आप भी चौड़े और मजबूत कंधों की मदद से अपने पर्सनालिटी को आकर्षित बनाना चाहते हैं तो इन खास 4 एक्सरसाइज की मदद से अपनी लुक में गजब का बदलाव ला सकते हैं।

लेटरल रेज करने के लिए डंबल हाथों में लें। पीठ सीधी रखें और डंबल को अपनी बगलों से उठाते हुए कंधों तक लाएं। अब कोहनी को थोड़ा सा झुकाएं। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। बाद में पूर्व स्थिति में लौट आएं।
डंबल फ्रंट रेज –
दोनों हाथों में डंबल लेकर खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को सामने रखें। हथेलियां जमीन की ओर रहेंगी। अब शरीर के निचले हिस्सों को बिना हिलाए डंबल को ऊपर की ओर और फिर नीचे लाना है। हाथों को फर्श के समांतर से थोड़ा ऊपर तक उठाएं। कुछ देर तक इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे हाथों को नीचे की ओर लाएं।

45 डिग्री इंक्लाइन रो –
एक बेंच को 45 डिग्री पर झुका लीजिए। इस पर पेट के बल लेट जाइए। दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधा नीचे की ओर रखिए। अब कुहनी को मोड़ते हुए दोनों बाहों को अधिकतम ऊंचाई तक उठाइए। कुछ देर तक रुकिए और फिर धीरे-धीरे पूर्व स्थिति में आ जाइए।

ओवर शोल्डर प्रेस –
ओवर शोल्डर प्रेस करने के लिए सबसे पहले हाथों में डंबल्स लेकर सीधे खड़े हो जाइए। अब कोहनी को मोड़कर दोनों डंबल्स का भार छाती पर केंद्रित करें। डबल्स एक दूसरे से कंधे की चौड़ाई के बराबर की दूरी पर हों। अब कोहना को मोड़ते हुए डंबल्स को ऊपर की ओर ले जाएं और फिर नीचे लाएं।