अगर आप भी सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं तो घर की दक्षिण दिशा में ये चीजें रख सकते हैं…

वास्तु नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। अनदेखी करने से सुख और चैन छिन जाता है। वास्तु जानकारों की मानें तो सही दिशा में चीजों को रखने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। खासकर, दक्षिण दिशा में वास्तु नियमों का विशेष पालन करें। सनातन शास्त्रों में निहित है कि दक्षिण दिशा में यम और पितर निवास करते हैं। अतः दक्षिण दिशा में उनसे संबंधित चीजें ही रखें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप भी सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो घर की दक्षिण दिशा में ये चीजें रख सकते हैं। आइए जानते हैं-

– घर में झाड़ू रखते समय वास्तु दिशा का अवश्य ख्याल रखें। वास्तु जानकारों की मानें तो घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना शुभ होता है। इस उपाय को करने से घर में धन का आगमन होता है।

अगर आप पैसे की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो निजात पाने के लिए बुधवार के दिन घर पर जेड प्लांट लगाएं। एक चीज का ध्यान रखें कि जेड प्लांट को हॉल में दक्षिण दिशा में रखें। इस दिशा में प्लांट रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

– अगर आप अपने घर में सुख और शांति स्थापित करना चाहते हैं, तो बुधवार को फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

– दांपत्य जीवन में मिठास भरने के लिए शयन कक्ष में सिरहाना दक्षिण दिशा में रखें। इससे पति और पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बना रहता है।

– ज्योतिषियों की मानें तो पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना शुभ होता है। अविवाहित लड़कों को पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से विवाह के योग शीघ्र बनते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख का अवश्य आगमन होता है।

Back to top button