अगर आपको गाड़ियों से प्यार है तो जरूर जाएं यहाँ, 24 व्हीकल की होने जा रही है लांचिंग

नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 8 से 14 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऑटो एक्सपो-2018 में हाइब्रिड वाहन आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार 24 गाड़ियों की लांचिंग होगी।

अगर आपको गाड़ियों से प्यार है तो जरूर जाएं यहाँ, 24 व्हीकल की होने जा रही है लांचिंगऑटो एक्सपो में दुनिया भर की 51 कंपनियां अपनी 300 से अधिक गाड़ियां प्रदर्शित करेंगी। सोमवार को सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के अध्यक्ष अरुण मल्होत्रा, निदेशक देबाशीष मजूमदार ने यह जानकारी दी।

ऑटो एक्सपो-2018 में इस बार 28 दोपहिया, 14 चौपहिया, नौ वाणिज्यिक वाहन निर्माता यानी कुल-51 कंपनियां हिस्सा लेंगी। हालांकि पिछली बार 58 कंपनियां आई थीं। इस बार फॉक्सवैगन ग्रुप हिस्सा नहीं ले रहा है।

‘किया मोटर्स’ समेत दो बड़ी कंपनियां पहली बार आ रही हैं। बीएमडब्ल्यू, मारुति सुजुकी, होंडा, मर्सडीज, रेनो इंडिया, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, यामाहा समेत अन्य गाड़ियां और उनके उत्पाद बनाने वाली 100 बड़ी कंपनियां इसमें भाग लेंगी। इस बार ऑटो एक्सपो की थीम ‘क्लीन व्हीकल सेफ व्हीकल’ है।

ऑटो एक्सपो में रोज करीब एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है। आम जनता के लिए अब चार के बजाय पांच दिन कर दिए गए हैं। अतिरिक्त एक दिन 14 फरवरी है।

मोटर शो में पहले दो दिन बिजनेस और मीडिया के लिए आरक्षित हैं। उद्घाटन 8 फरवरी को दोपहर दो बजे भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री अनंत गंगाराम गीते और वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की संभावना है। हालांकि उनके कार्यक्रम को अभी लखनऊ से हरी झंडी नहीं मिली है।

 
 
Back to top button