अगर आपको ये रोग है तो इसे इग्नोर ना करें, क्योंकि ये खतरनाक हो सकती है, जानिए छुटकारे के लिए आसान तरीके

पाइल्स जिसे आमतौर पर बवासीर कहा जाता है। वहीं मेडिकल भाषा में इसे हेमरॉइड्स कहा जाता है। ये एक गुप्त रोग है जिसे अक्सर लोग छिपाते हैं या फिर इग्नोर करते हैं। इस परेशानी में लोगों का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। इस समस्या में रेक्टम के निचले हिस्से पर सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से एनस के अंदर या बाहर मस्से हो जाते हैं। ये दो तरह की होती है, एक खूनी बवासीर और एक बादी बवासीर। दोनों के ही लक्षण अलग अलग हैं। जिसमें  खूनी पाइल्स में दर्द नहीं होता लेकिन खून आता रहता है। वहीं बादी बवासीर में कब्ज बन जाती है और दर्द होता है। इस परेशानी को अगर इग्नोर किया जाए तो समस्या कई गुणा बढ़ सकती है। इससे निपटने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अजमां सकते हैं।

एलोवेरा 

कई परेशानियों से निपटने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। पाइल्स से निपटने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जैल यूज करें। इस जेल को पाइल्स वाले हिस्से में बाहर की तरफ लगाएं। 

गर्म पानी से नहाएं

गर्म पानी से नहाने पर भी बवासीर से राहत मिल सकती है। इससे सूजन और खुजली कम होती होती है। आप चाहें तो नहाने के बाद पाइल्स की समस्या पर नारियल तेल लगा सकते हैं। ये खुजली कम करने में मदद करता है।

अंजीर खाएं

पाइल्स से निपटने के लिए तीन अंजीर एक गिलास पानी में भिगों दें। फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं और अंजीर खाएं।

जीरा लगाएं

रिपोर्ट्स की मानें तो पाइल्स में जीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं बादी बवासीर में दर्द और जलन होने पर जीरे के दानों को पानी के साथ पीसकर लेप बना लें। इसे मस्सों वाली जगह पर लगाएं।

Back to top button