लौकी की सब्जी खाने में बच्चे बनाते हैं मुंह, तो बनाएं इसका हल्वा

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
500 ग्राम लौकी
2 बड़े चम्मच गाढ़ा दूध
1/4 चम्मच इलायची एसेंस
1 बड़ा चम्मच किशमिश
300 मिली फुल क्रीम दूध
2 बड़े चम्मच घी
8 बादाम
विधि :
सबसे पहले एक कटोरे में लौकी को कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक पैन को मध्यम आंच पर रखें और इसे 15 मिनट तक उबालें।
जब यह अच्छी तरह उबल जाए, lतो इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें और इसका पानी निचोड़ लें।
अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और लौकी को कुछ मिनट तक पकाएं। पैन में दूध और कंडेंस्ड मिल्क दोनों डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक उबलने दें जब तक दूध पूरी तरह से सोख न जाए।
अब पैन में कटे हुए सूखे मेवे और थोड़ा इलायची पाउडर या इलायची एसेंस डालें, अच्छी तरह हिलाएं और परोसें!





